Google Analytics Meta Pixel
क्या टेस्ट में खत्म होगा विराट के शतक का सूखा

क्या टेस्ट में खत्म होगा विराट के शतक का सूखा

करीब तीन साल तक आउट ऑफ फॉर्म रहने के बाद विराट कोहली ने 2022 के आखिरी महीनों में अच्छी वापसी की। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने करियर का पहला शतक जमाया, तो वनडे क्रिकेट में भी शतकों का सूखा खत्म किया। हालांकि वे अब भी टेस्ट क्रिकेट में पुराने अंदाज में नहीं दिखे हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इस इंतजार को खत्म कर पाएंगे। इस सवाल का सटीक जवाब तो सीरीज शुरू होने पर ही मिलेगा। इस स्टोरी में हम देखेंगे कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अब तक कैसा खेल दिखलाया है। हम यह भी जानेंगे कि कौन सा गेंदबाज कोहली के सामने सबसे ज्यादा मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *