Google Analytics Meta Pixel
स्टीव स्मिथ बोले-भारत में टेस्ट सीरीज जीतना एशेज से बड़ा

स्टीव स्मिथ बोले-भारत में टेस्ट सीरीज जीतना एशेज से बड़ा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 जनवरी को नागपुर में है। टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टीम का वीडियो जारी किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने बताया की यह सीरीज उनके लिए कितनी अहम है।

स्टीव स्मिथ बोले कि भारत को घर में हराना इंग्लैंड में एशेज जीतने से भी ज्यादा बड़ा है। वही, टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर ने कहा- दुनिया के बेस्ट स्पिनर्स के सामने खेलना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है।

यह सीरीज खास होगी- स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि भारत में टेस्ट सीरीज खेलना हमारे लिए बहुत खास होगा। भारत की परिस्थितियां हमारे घर के मुकाबले बिल्कुल अलग होती है। यह सीरीज हमेशा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण होती है। भारतीय टीम भी अपने घर में बहुत मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *