कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का एक दल छत्तीसगढ़ पहुंचा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल, तारिक अनवर और महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने आए हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा पहले से ही रायपुर में हैं। सभी नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नवा रायपुर के मेला स्थल पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। बताया गया, नवा रायपुर के मेला स्थल पर महाधिवेशन की बैठकें होंगी। अंतिम दिन एक आम सभा होगी। इसके लिए पुरखौती मुक्तांगन में व्यवस्था की जा रही है।
कांग्रेस ने महाधिवेशन के लिए जो आयोजन समिति बनाई है। पवन बंसल को उसका अध्यक्ष बनाया गया है। तारीक अनवर उस समिति के संयोजक हैं। वहीं केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उस समिति के सदस्य हैं।