Google Analytics Meta Pixel
इजराइल के 20 शहरों में PM नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन

इजराइल के 20 शहरों में PM नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन

इजरायल में हजारों लोग प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का विरोध कर रहे हैं। पिछले 5 हफ्तों से जारी प्रदर्शन में लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ये प्रदर्शन राजधानी तेल अवीव समेत 20 शहरों में फैल चुका है। तेल अवीव की सेंट्रल कल्पन स्ट्रीट में लोगों के हाथ में बैनर भी देखे। इन पर लिखा है- सरकार विश्व शांति के लिए खतरा है।

यरूशलम में प्रधानमंत्री आवास के बाहर और हाफिया में भी लोग सड़कों पर उतरे। लोगों ने सरकार के खिलाफ ‘क्रिमिनल गवर्नमेंट’ और ‘दी एंड ऑफ डेमोक्रेसी’ जैसे नारे लगाए। हाफिया शहर में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उनके बीच इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री यार लापिड भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा- हम अपने देश को बचाएं क्योंकि हम एक अलोकतांत्रिक देश में रहना नहीं चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *