ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उन्हें एकिल्स इंजरी यानी उनकी एड़ी की हड्डी पर चोट लगी थी, जो फिर उभर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 साल के गेंदबाज दिल्ली टेस्ट में भी शायद ही खेल पाएंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोश हेजलवुड अकिलिस की चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं। उन्हें पिछले महीने गेंदबाजी करने के बाद बाएं पैर पर ये चोट लगी थी। मिशेल स्टार्क के बाद अगर जोस हेजलवुड भी शुरुआती मैचों से बाहर होते हैं तो ये ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मुश्किल हो सकती है।