Google Analytics Meta Pixel
पूर्व मुख्यमंत्री और CM के बीच तकरार:भूपेश बोले- वे अपनी टिकट की चिंता करें

पूर्व मुख्यमंत्री और CM के बीच तकरार:भूपेश बोले- वे अपनी टिकट की चिंता करें

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज है । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने हैं। दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने संगठन और विधायकों को लेकर एक दूसरे को घेरा है। तीखी बयानबाजी इन दोनों सियासी दिग्गजों के बीच देखने को मिली है।

कांग्रेस संगठन को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में एक बयान दिया। सिंह ने कह दिया कि भूपेश बघेल कांग्रेस की चिंता करें, विधायक चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। रमन सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस के एक नहीं दो नहीं पांच पांच विधायकों ने कह दिया है कि अब हम चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। डाक्टर रमन का आशय टीएस सिंहदेव सहित कुछ विधायकों के उस बयान से था, कि अब उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है।

रमन सिंह ने कहा कि सरकार में जो स्थिति कांग्रेस की है कि विधायक जो सत्तारूढ़ पार्टी के हैं, उनकी हिम्मत चुनाव लड़ने की नहीं है। मैदान में जाने की स्थिति नहीं है तो अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए बीजेपी की चिंता करने वाले बहुत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *