Google Analytics Meta Pixel
US एयरबेस के ऊपर दिखा चीनी बैलून:पेंटागन का दावा- जासूसी के लिए भेजा

US एयरबेस के ऊपर दिखा चीनी बैलून:पेंटागन का दावा- जासूसी के लिए भेजा

अमेरिका के मोंटाना शहर में चीन का संदिग्ध जासूसी बैलून देखा गया। यहां एयरफोर्स का स्पेशल बेस है, जहां से इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल ऑपरेट की जाती है। पूरे अमेरिका में ऐसे तीन ही एयरबेस हैं। इस घटना के बाद अमेरिका और चीन में तनाव बहुत तेजी से बढ़ा। हालांकि, चीन ने माफी मांग ली है, लेकिन अमेरिकी सरकार का रुख सख्त हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- अमेरिका के फॉरेन मिनिस्टर ने अगले हफ्ते होने वाला चीन दौरा रद्द कर दिया है। एक अमेरिकी अफसर ने कहा- बीजिंग कहता है कि यह सिविल बैलून था। अगर ऐसा है तो यह 6 हजार किलोमीटर दूर मोंटाना तक कैसे और क्यों पहुंचा। पेंटागन ने कहा- इसे अमेरिका में निगरानी के लिए भेजा गया था।

अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि बैलून कितनी ऊंचाई पर उड़ रहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि बैलून सिविलियन एयर ट्रैफिक के ऊपर और आउटर स्पेस के नीचे उड़ रहा था। शुक्रवार देर शाम, चीन ने इस घटना पर बयान जारी किया। कहा- यह बात सही है कि हमारा बैलून अमेरिकी एयरबेस के ऊपर चला गया था। यह एक सिविल यूज बैलून था। गलती हुई है और इसका हमें अफसोस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *