ऑस्ट्रेलिया अपने देश की करेंसी से अब ब्रिटिश राजशाही की तस्वीरें हटा देगा। वहां के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। बैंक ने बताया कि क्वीन एलिजाबेथ 2 के निधन के बाद 5 डॉलर के नोट से उनकी तस्वीर हटनी थी और उसकी जगह किंग चार्ल्स की तस्वीर को लगाया जाना था। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया में कॉन्स्टिट्यूशनल मोनार्की का सिस्टम है जिसके तहत ब्रिटेन का राजा या रानी उनकी पार्लियामेंट के हेड होते हैं। इसी के चलते उनकी तस्वीरें भी वहां के बैंक नोट्स पर छापी जाती रही हैं। 100 साल बाद अब यह परंपरा टूट जाएगी।