Google Analytics Meta Pixel
शुभमन के आगे विराट-रोहित फेल, एक झटके में तोड़ दिए बड़े-बड़े रिकॉर्ड!

शुभमन के आगे विराट-रोहित फेल, एक झटके में तोड़ दिए बड़े-बड़े रिकॉर्ड!

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शतक लगाकर सनसनी मचा दी है। टी20 क्रिकेट में शुभमन का यह पहला शतक था। उन्होंने सिर्फ 54 गेंद का सामना करते हुए अपना सैकड़ा पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने 63 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने नाबाद 126 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके 7 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे शतक वीरों से बहुत आगे निकल गए हैं।

दरअसल शुभमन गिल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंद में 122 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। अपनी इस पारी में विराट ने 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए थे। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा आते हैं जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंद में 118 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *