Google Analytics Meta Pixel
PAK में ब्लास्ट के बाद गम और गुस्सा:मरने वालों का आंकड़ा 100 हुआ

PAK में ब्लास्ट के बाद गम और गुस्सा:मरने वालों का आंकड़ा 100 हुआ

पाकिस्तान के पेशावर की पुलिस लाइन्स में सोमवार को हुए फिदायीन हमले में मरने वालों का आंकड़ा 100 हो गया है। मस्जिद में नमाज के दौरान हुए धमाके में घायलों की तादाद भी 221 हो चुकी है। यह आंकड़ा मलबे से निकाले गए लोगों की वजह से बढ़ा है। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है। यहां के केयरटेकर चीफ मिनिस्टर मुहम्मद आजम खान ने हमले के बाद आज प्रांत में एक दिन के शोक का ऐलान किया।

इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बागची ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा- भारत पेशावर में हुए फिदायीन हमले की कड़ी निंदा करता है।

इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। घटना की शुरुआती रिपोर्ट PM को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *