Google Analytics Meta Pixel
सुखोई और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौत:ग्वालियर से उड़े, मुरैना में टकराए

सुखोई और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौत:ग्वालियर से उड़े, मुरैना में टकराए

शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी मिलने में ढाई घंटे से अधिक का वक्त लग गया। एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 शनिवार सुबह 10.00 से 10.30 बजे के बीच ग्वालियर के पास आपस में टकराकर क्रैश हो गए।

सुखोई पर दो और मिराज पर एक पायलट सवार थे। हादसे में सुखोई के दोनों पायलट सुरक्षित एजेक्ट होने में कामयाब रहे, लेकिन मिराज के पायलट की मौत हो गई। सुरक्षित बचे पायलट को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरफोर्स ने बताया कि एक घायल पायलट का नाम विंग कमांडर हनुमंथ राव सारथी है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बाकी दो पायलटों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है।

अब पढ़िए हादसे के वक्त और बाद में क्या हुआ
एयरफोर्स का कहना है कि दोनों सुखोई और मिराज ने रुटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रेनिंग के दौरान बेहद पास उड़ान भर रहे थे। तभी दोनों आपस में टकरा गए। टकराने से मिराज में आग लग गई और वह मध्यप्रदेश के मुरैना के पहाड़गढ़ में जा गिरा। इसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके पायलट की मौत हो गई। घटनास्थल पर उसके एक हाथ की वीडियो फुटेज भी सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *