Google Analytics Meta Pixel
रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 7 हजार नागरिकों की मौत

रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 7 हजार नागरिकों की मौत

आज रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को 11 महीने पूरे हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध की शुरुआत से लेकर 3 जनवरी 2023 तक 18,483 नागरिक हताहत हुए हैं। इनमें से 7,068 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि UN का मानना है कि असली आंकड़ा इससे भी कहीं ज्यादा हो सकता है।

यूक्रेन में लाखों लोगों पर मौत का खतरा
UN ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यूक्रेन में जारी जंग से लाखों लोगों पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही अनाधिकारिक तौर पर मरने वाले नागरिकों की संख्या कई गुना ज्यादा हो सकती है। यह खासकर मारियुपोल, खारकीव, लिसिचांस्क, पोपासना और लुहांस्क के लिए हैं, क्योंकि यहां आए दिन हमलों और लोगों के मारे जाने की खबरें आती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *