इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 की ICC मेंस और विमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। मेंस टीम में दो और विमेंस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मेंस टीम में शामिल किए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को टीम का कप्तान चुना गया है।
विमेंस टीम में भारत की स्मृति मंधना, रेणुका सिंह और हरमनप्रीत कौर को जगह मिली है। हरमनप्रीत को टीम का कप्तान बनाया गया है। इन टीमों का चयन 2022 में वनडे के प्रदर्शन के आधार पर किया है।