Google Analytics Meta Pixel
स्पाइसजेट फ्लाइट में पैसेंजर ने एयरहोस्टेस के साथ की बदतमीजी

स्पाइसजेट फ्लाइट में पैसेंजर ने एयरहोस्टेस के साथ की बदतमीजी

स्पाइसजेट विमान के अंदर एक पैसेंजर का एयर होस्टेस से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। स्पाइसजेट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली से हैदराबाद जा रहे एयरलाइन के विमान में बोर्डिंग के दौरान एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ गलत व्यवहार किया।

एयरलाइन ने बताया कि पैसेंजर को जब रोका गया तो उसने पूरे केबिन क्रू के साथ अभद्रता की। इसके चलते विमान में बोर्डिंग रोक दी गई। मामला बढ़ने पर केबिन क्रू ने पायलट और सिक्योरिटी स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथी पैसेंजर को विमान से उतार दिया गया। दोनों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया।

क्या दिख रहा है वीडियो में…
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स एक एयरहोस्टेस से ऊंची आवाज में बात कर रहा है। एयरहोस्टेस उसे कुछ समझाने की कोशिश कर रही है, जिस पर यह शख्स झल्लाकर कहता है कि हिंदी में बात करो। इतने में एक पैसेंजर आकर मामले को खत्म करने की कोशिश करता है, पर विवाद नहीं सुलझता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *