Google Analytics Meta Pixel
अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग, 10 की मौत, 19 घायल

अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग, 10 की मौत, 19 घायल

अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार देर रात मास शूटिंग की घटना हुई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान रात साढ़े 3 बजे यह फायरिंग मोंटेरी पार्क इलाके में हुई। कुछ खबरों में कहा गया है कि 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 19 घायल हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बताया गया है कि यह मामला रंगभेद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हुई। इसमें 17 साल का चीनी मूल का एक युवक भी मारा गया है। कुछ देर में पुलिस इस बारे में बयान जारी कर सकती है। मोंटेरी पार्क की आबादी करीब 60 हजार है। इनमें 65% एशियन अमेरिकन हैं। इनमें भी ज्यादातर आबादी चीनी मूल के लोगों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *