Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़ में तीन दिन में मिल रहा किसानों को पैसा, सीएम ने कहा- 31 मार्च को मिलेगी चौथी किस्त

छत्तीसगढ़ में तीन दिन में मिल रहा किसानों को पैसा, सीएम ने कहा- 31 मार्च को मिलेगी चौथी किस्त

बिलासपुर: छत्तीसगढ हर साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में नया रिकार्ड बना रहा है। इस बार अब तक 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है। इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बदलती स्थिति का संकेत बताया है। बिलासपुर जिले की तखतपुर विधानसभा के खैरी गांव में भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर साल धान खरीदी का नया कीर्तिमान बन रहा है। इस वर्ष अब तक 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है। नई राज्य सरकार के गठन के बाद पहले साल 84 लाख मीट्रिक टन, दूसरे साल 93 लाख मीट्रिक टन, तीसरे साल 97 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। किसानों को तीन दिन में ही धान का पैसा मिल जाता है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में पूछा और कहा कि अभी तीन किस्त दे चुके हैं, तीसरी किस्त दीवाली के समय दिए, चौथी किस्त 31 मार्च को देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी आय में वृद्धि हो। किसान मजदूरों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले। स्कूलों के जीर्णोद्धार, आईटीआई केंद्रों के उन्नयन के लिए हमने बजट में प्रावधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *