Google Analytics Meta Pixel
यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलिकॉप्टर क्रैश:होम मिनिस्टर समेत 18 की मौत;

यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलिकॉप्टर क्रैश:होम मिनिस्टर समेत 18 की मौत;

यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर और स्कूल (किंडरगार्टन) के पास हुआ। हादसे में 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। इनमें होम मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की भी शामिल हैं।

इस बीच, यूक्रेन से मिल रही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेलिकॉप्टर को यूक्रेन की एयरफोर्स ने ही मार गिराया है। ऐसा उन्होंने गलतफहमी में किया। इस बारे ज्यादा जानकारी का इंतजार है। यूक्रेन सरकार या सेना ने कई घंटे तक इस बारे में कुछ नहीं कहा। इसके बाद एयरफोर्स के स्पोक्सपर्सन यूरी इन्हात ने कहा- हमें कुछ अलग जानकारी मिली है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *