डिफेंडिंग चैंपियन राफेल नडाल ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर हो गए है। उन्हें अमेरिका के मैकेंजी मैकडॉनल्ड ने तीनो सेट 6-4 6-4 और 7-5 से जीत कर हराया। चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंटसे बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है की नडाल का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया ओपन था। अब वे अगले साल यह टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। हालांकि नडाल अभी रिटायरमेंट नहीं लेंगे।
दूसरे सेट के बाद नडाल की इंजरी उभरने लगी। उन्हें हिप और लेग इंजरी हुई है। इसके बावजूद उन्होंने पूरा मैच खेला और टूर्नामेंट से विदाई ली।
परिवार के साथ आए थे ऑस्ट्रेलिया
36 साल के नडाल ऑस्ट्रेलिया ओपन में अपने नवजात बेटे सहित परिवार के कई सदस्यों के साथ मेलबर्न आए थे। माना जा रहा था की वे इस टूर्नामेंट के बाद रिटायर हो जाएंगे। लेकिन, उन्होंने अभी रिटायर होने से इनकार कर दिया है।