Google Analytics Meta Pixel
गोधन न्याय योजना: 7 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे सीएम भूपेश बघेल

गोधन न्याय योजना: 7 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ‘गोधन न्याय योजना’ की राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। गोधन न्याय योजना के तहत अभी तक राज्य में 380 करोड़ 27 लाख रूपए का पेमेंट किया जा चुका है। 10 जनवरी को 7.05 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 387 करोड़ 32 लाख रूपए हो जाएगा। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल की अपील पर लोग अपना पैरा दान कर रहे हैं। पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 लाख क्विंटल गोबर के बदले में 4 करोड़ 59 लाख, गौठान समितियों को 1.46 करोड़ और महिला समूहों को एक करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के बदले विक्रेताओं दी जाने वाली 4.59 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.76 करोड़ की राशि कृषि विभाग बाकि राशि 2.83 करोड़ रुपये का भुगतान स्वावलंबी गौठानों के माध्यम से किया जाएगा। राज्य में अब तक 4,564 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर खरीदने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों अब तक 35.19 करोड़ रूपए का गोबर खुद के पैसे से खरीद चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *