एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम 17 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच कल यानी 9 जनवरी को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च रखा, जहां बहुत समय बाद सामंथा पब्लिक के बीच दिखाई दीं। सामंथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा है में है। जिसमें वो ट्रेलर लॉन्च के दौरान इमोशनल हो जाती हैं और अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पाती हैं।
मुश्किलों के बीच भी सिनेमा के लिए प्यार कम नहीं हुआ- सामंथा
दरअसल वीडियो में शाकुंतलम के डायरेक्टर गुनाशेखर सामंथा के बारे में बात कर रहे थे। इतने में वो इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों में आंसू छलक उठते हैं। सामंथा अपने आंसू पोछते हुए मुस्कुराने की कोशिश करती हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सामंथा ने कहा- हाल के दिनों में मुश्किलों के बावजूद सिनेमा के लिए मेरा प्यार कभी भी कम नहीं हुआ।मेरा विश्वास है कि शाकुंतलम के साथ यह प्यार कई गुना बढ़ जाएगा।’ लॉन्च के दौरान सामंथा ने बताया कि उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ इस इवेंट में हिस्सा लिया है।
सामंथा की आंखों में आंसू देख उनके फैंस बेहद भावुक हो गए हैं। फैंस ने कहा- ‘वो हर हाल में सामंथा के साथ खड़े हैं।’