Google Analytics Meta Pixel
मेटा ने विकास पुरोहित को इंडिया में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का हेड बनाया

मेटा ने विकास पुरोहित को इंडिया में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का हेड बनाया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Meta) ने टाटा क्लिक के पूर्व CEO विकास पुरोहित को इंडिया में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का हेड नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी सोमवार (9 जनवरी) को मेटा ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी है।

कंपनी के की-बिजनेस को लीड करेंगे पुरोहित
कंपनी ने स्टेटमेंट में कहा, ‘मेटा ने देश के लीडिंग एडवर्टाइजर्स और एजेंसी पार्टनर्स पर केंद्रित चार्टर की स्ट्रेटजी और डिलीवरी को लीड करने के लिए भारत में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप के डायरेक्टर के रूप में विकास पुरोहित को नियुक्त किया है। पुरोहित भारत में मेटा के ऐड्स बिजनेस के डायरेक्टर और हेड अरुण श्रीनिवास को रिपोर्ट करेंगे।’

पुरोहित भारत के सबसे बड़े बिजनेसेस और एजेंसी इकोसिस्टम के साथ मेटा के काम को लीड करेंगे। वे कंपनी के की-बिजनेस वर्टिकल टीम्स, एजेंसी टीम्स और बिजनेस सॉल्यूशंस टीमें होंगी, जो उन्हें रिपोर्ट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *