Google Analytics Meta Pixel
रूसी सैनिक बैन के बाद भी यूज कर रहे मोबाइल

रूसी सैनिक बैन के बाद भी यूज कर रहे मोबाइल

यूक्रेनी सेना ने नए साल के मौके पर 400 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। यूक्रेन ने डोनटेस्क इलाके में एक स्कूल पर हमला किया था जहां बड़ी संख्या में रूसी सैनिक मौजूद थे। यूक्रेन ने बताया कि रूसी सैनिक मोबाइल चला रहे थे। जिनके नेटवर्क सिग्नल की वजह से उनकी लोकेशन में बारे में पता चला।

हालांकि, रूस ने कहा कि हमले में उसके 89 जवान ही मारे गए थे। लेकिन यह बात मानी कि उनकी लोकेशन की जानकारी मोबाइल सिग्नल की वजह से लीक हुई। दरअसल, रूस ने जंग की शुरूआत से ही अपने सैनिकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगाई हुई है। इसके बवाजूद महीनों से परिवार से दूर रह रहे रूसी सैनिक घर बात करने के लिए मोबाइल चला रहे हैं और अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *