Google Analytics Meta Pixel
अचानक वृंदावन पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

अचानक वृंदावन पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दुबई से नया साल मनाने के बाद भारत वापस लौट आए हैं। देश लौटते ही दोनों रिलीजियस टूर पर निकले हैं। हाल ही में दोनों को वृंदावन में स्पॉट किया गया। वृदांवन में दोनों नीम करोली बाबा के समाधि आश्रम पहुंचे। विराट- अनुष्का के मैनेजर ने बताया कि दोनों धार्मिक यात्रा पर हैं।

विराट और अनुष्का ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। जानकारी के मुताबिक आश्रम के अंदर करीब एक घंटे रहकर दोनों ने ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का नीम करोली बाबा के बहुत बड़े भक्त हैं। पिछले साल भी दोनों उत्तराखंड के कैंची धाम में स्थित उनके आश्रम पहुंचे थे।

आश्रम में ध्यान लगाकर लिया आशीर्वाद
4 जनवरी की सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन के सुप्रसिद्ध नीम करोली बाबा के समाधि स्थल का दर्शन किया। इसके बाद दोनों मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनके इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *