दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ये मोटरसाइकिल 30 मिनट तक 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। इस उड़ने वाली बाइक का नाम ‘स्पीडर’ रखा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपए रखी गई है।
272 किलो वजन ले जाने में सक्षम
136 किलो वजन वाली बाइक 272 किलो वजन ले जाने में सक्षम होगी। इसे रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है। उड़ने वाली बाइक को अमेरिका की जेटपैक एविएशन कंपनी ने बनाया है। ओरिजिनल डिजाइन में चार टरबाइन थे, लेकिन फाइनल प्रोडक्ट में 8 टरबाइन होंगे। दो बाइक के प्रत्येक कोने में सेफ्टी के लिए होंगे।
सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद
जेटपैक एविएशन दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल का फ्लाइट टेस्ट कर रही है। इसे अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। 2-3 सालों में कंपनी की 8 जेट इंजन वाली स्पीडर फ्लाइंग बाइक बाजार में आ सकती है।