Google Analytics Meta Pixel
महबूबा बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल को सलाम

महबूबा बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल को सलाम

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाम करती हैं। इसके साथ ही वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस नेता की सराहना भी की। महबूबा ने कहा- मुझे भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रित किया गया है। मैं कश्मीर में इस यात्रा में शामिल होउंगी।

महबूबा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम भारत को एकजुट करने और इस देश में धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को मजबूत और विकसित करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए राहुल गांधी को सलाम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की धर्मनिरपेक्ष नींव को कमजोर करने और तोड़ने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना भी की।महबूबा ने कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की नींव पिछले सात-आठ सालों में हिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *