Google Analytics Meta Pixel
बाइक से फैंस ने किया रश्मिका मंदाना का पीछा:

बाइक से फैंस ने किया रश्मिका मंदाना का पीछा:

रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ फैंस उन्हें देखने के लिए उनकी कार का पीछा कर रहे हैं। दरअसल, 24 दिसंबर को रश्मिका चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म वारिसु के ऑडियो लॉन्च पर गईं थीं। इवेंट के बाद जब रश्मिका अपने होटल की तरफ जा रहीं थी, तो उन्होंने नोटिस किया कि कुछ फैंस अपनी बाइक से उनका कर रहे हैं। इसी बीच सिग्नल बदलने का इंतजार करते हुए फैंस उनकी कार के पास आ गए।

रश्मिका ने फैंस को दी हेलमेट पहनने की सलाह
रश्मिका ने कार का ग्लास खोलते हुए उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दे डाली। इतने में फैन यह विश्वास दिलाता है कि वो हेलमेट पहन लेगा, लेकिन रश्मिका उसे तुरंत हेलमेट लगाते को कहती हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *