Google Analytics Meta Pixel
डेविड वार्नर का तीसरा दोहरा शतक:सेलिब्रेट करते समय खुद को चोटिल कर बैठे

डेविड वार्नर का तीसरा दोहरा शतक:सेलिब्रेट करते समय खुद को चोटिल कर बैठे

100वां टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर ने मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। यह उनका तीसरा दोहरा शतक है। वार्नर 200 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वे डबल सेंचुरी सेलिब्रेट करते समय खुद को चोटिल कर बैठे। उनकी मांसपेसियों में खिंचाव आ गया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 386 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 197 रन पहुंच गई है। स्टंप्स पर ट्रेविस हेड 48 और एलेक्स कैरी 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि कैमरून ग्रीन 6 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्या ने एक-एक विकेट चटकाए।

पहले दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *