राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर में 13 जगहों पर छापेमारी की। टीम ने लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन और अन्य आतंकवादी समूहों से जुड़े एक टेरर फंडिंग मामले में यह कार्रवाई की।
पंजाब में अमृतसर सेक्टर के ओपी पुलमोरन में आज सुबह लगभग 7:45 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन घुस गया। BSF के जवानों को जैसे ही ड्रोन की घुसपैठ का पता लगा तो फायरिंग कर उसे मार गिराया। ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।