तिहाड़ के पूर्व DG संदीप गोयल को सस्पेंड कर दिया गया है। 200 करोड़ की ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने उन पर वसूली के आरोप लगाए थे। जांच कमेटी की रिपोर्ट में यह सभी आरोप सही पाए गए हैं। सुकेश के आरोपों को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रधान सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यों वाली हाई पॉवर कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने सुकेश से जेल में दो बार मुलाकात की और मामले की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी।