Google Analytics Meta Pixel
कोविड अलर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्री का पहला इंटरव्यू:बोले- देश में जरूरी पाबंदियां आज से

कोविड अलर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्री का पहला इंटरव्यू:बोले- देश में जरूरी पाबंदियां आज से

कोविड को लेकर देश में आज से, यानी गुरुवार से ही पाबंदी शुरू होने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम लापरवाह नहीं हो सकते, तत्काल एक्शन लेना होगा।

मंडाविया ने बताया कि चीन की हालत तो बेहद खराब है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पिछली बार भी हमने बाकी देशों के मुकाबले कोविड को बेहतर तरीके से हैंडल किया था। हमारे पास अनुभव है इसलिए इस बार भी अच्छे से हैंडल कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन में श्मशानों पर भीड़ है। दूसरी लहर में भी भारत की स्थिति इतनी खराब नहीं हुई थी, जितनी चीन की अब हो गई है। वहां जिस वायरस ने कहर बरपाया है, वो और ज्यादा खतरनाक हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *