लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह नशे को लेकर भाषण दे रहे थे। इस दौरान बार-बार टोकने पर TMC सांसद सौगत रॉय पर बिफर पड़े और अपनी चेयर में बैठ गए। शाह ने विपक्षी सांसद से कहा कि अगर आपको बोलना है तो मैं बैठ जाता हूं। इतने सीनियर सांसद होने के नाते बीच में टोकना शोभा नहीं देता है। ऐसा करना आपकी उम्र और सीनियरटी के लिए अच्छा नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि बार-बार ऐसा नहीं करना चाहिए, बल्कि विषय की गंभीरता को समझना चाहिए। इस दौरान किसी ने कहा कि शाह जी आप गुस्सा हो रहे हैं तो उन्होंने कहा कि गुस्सा नहीं हो रहा हूं, बल्कि समझा रहा हूं।
शाह बोले- नशे की समस्या पर सियासत नहीं होना चाहिए
लोकससभा में अमित शाह ने विपक्षियों से कहा कि नशे की समस्या पर सियासत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा हमारी नस्लों को बर्बाद करने वाली समस्या है। PM मोदी ने नशा मुक्त भारत का संकल्प देश के सामने रखा है। गंभीरता पूर्वक इस देश में नशे के खिलाफ बहुत सारी कार्रवाई हुई हैं। ड्रग्स देश को खोखला करता है। ड्रग के कारोबार पर मोदी सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है। मंगलवार को हरसिमरत कौर ने पंजाब में फैल रहे ड्रग्स कारोबार को लेकर मुद्दा उठाया था। उसी के जवाब में अमित शाह अपनी बात रख रहे थे।