भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा इंजरी से पूरी तरह उभर नहीं पाए। वे बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मिस करने के बाद दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं। मुंबई में अंगूठे की चोट का इलाज कराने के बाद वे बांग्लादेश आकर टीम से जुड़ने वाले थे। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। उन्हें मांसपेशियों में खिचांव है।
BCCI ने कन्फर्म किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कन्फर्म किया कि रोहित शर्मा और नवदीप सैनी दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। इसके साथ ही BCCI ने दूसरे मैच के लिए अपडेटेड स्क्वॉड भी जारी कर दिया है। सैनी और रोहित की जगह बाकी प्लेयर्स टीम में बरकरार है।
NCA पहुंचेंगे नवदीप सैनी
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी मांसपेंशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं। BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें टेस्ट मैच नहीं खेलने की सलाह दी। मेडिकट टीम की सलाह पर मैनेजमेंट उन्हें बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी भेजेगा। NCA में उनकी फिटनेस पर काम किया जाएगा।