Google Analytics Meta Pixel
सस्ता सोना खरीदने का मौका:आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में लगा सकते हैं पैसा

सस्ता सोना खरीदने का मौका:आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में लगा सकते हैं पैसा

सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की पांचवी सीरीज सोमवार यानी 19 दिसंबर से खुल गई है। इसमें 23 दिसंबर तक निवेश का मौका है। इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,409 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 5,359 रुपए देने होंगे।

सर्राफा बाजार में भी 54 हजार के ऊपर सोना
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 19 दिसंबर को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 54,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी 1 ग्राम सोने का दाम 5,412 रुपए हुआ।

यहां हम आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के बारे में बता रहे हैं ताकि आप भी इसमें निवेश करके फायदा कमा सकें

इश्यू प्राइस पर मिलता है 2.50% ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50% का निश्चित ब्याज मिलता है। यह पैसा हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाता है। हालांकि, इस पर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *