रायपुर:हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद अब कांग्रेस 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। हिमाचल के सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक थे। भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत पर छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का बहुत योगदान है। छत्तीसगढ़ की योजनाओं को हिमाचल चुनाव में शामिल करने का मिला लाभ है। मैं हिमाचल प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सीएम ने बताया कि हिमाचल के बाद अब कर्नाटक में कांग्रेस फोकस करेगी।