हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू:प्रतिभा गुट से मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू:प्रतिभा गुट से मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए CM होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है।

उनके साथ प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया गया है। कल ही 11 बजे शपथग्रहण होगा। इसके लिए अब कांग्रेस विधायक दल नेता सुखविंदर सुक्खू राज्यपाल से मिलकर समय मांगेंगे।

हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की CM दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। सूत्रों के मुताबिक सुक्खू को गांधी परिवार के करीबी होने का फायदा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *