हिमाचल में राज बदला : कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त के साथ सरकार बनाने की ओर

हिमाचल में राज बदला : कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त के साथ सरकार बनाने की ओर

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में एक बार फिर पहाड़ का राज बदलता दिख रहा है, रिवाज नहीं। यानी 5 साल के बाद सरकार बदलने का सिलसिला इस बार भी नजर आ रहा है। कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

कांग्रेस पार्टी ने अब तक 19 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 20 पर आगे चल रही है। भाजपा 12 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 14 पर आगे चल रही है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। MCD में जीत दर्ज करने वाली AAP अभी तक खाता नहीं खोल पाई है।सराज सीट से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वे रिकॉर्ड 7वीं बार जीते हैं। मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर BJP के राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया है। CM ठाकुर के गृह जिले में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *