ब्रिटेन के बकिंघम पैलस की एक अहम सदस्य को नस्लीय कमेंट करने के कारण इस्तीफा देना पड़ा है। माना जा रहा है कि कमेंट करने वाली प्रिंस विलियम की गॉड मदर हैं। दरअसल उन पर आरोप है कि उन्होंने एक अश्वेत महिला से पूछा की वो अफ्रीका के किस हिस्से से आई है, जबकि महिला पहले ही कई बार यह बता चुकी थी की वो ब्रिटेन की ही नागरिक है। इस बात को महल की सदस्य ने नहीं माना और बार-बार उस पर दबाव बनाते हुए पूछा, नहीं ये बताइए अफ्रीका में कहां से हैं?
दरअसल ये घटना ब्रिटेन की महारानी कैमिला के कार्यक्रम में हुई। जो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को लेकर किया जा रहा था। वहीं जिस महिला नगोजी फुलानी पर नस्लीय कमेंट किया गया वो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए चैरिटी का काम करती हैं। इनका जन्म ब्रिटेन में ही हुआ था।