Google Analytics Meta Pixel
जापान ने जर्मनी के बाद जीता दुनिया का दिल:ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम की सफाई की

जापान ने जर्मनी के बाद जीता दुनिया का दिल:ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम की सफाई की

जापान ने कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी के साथ दुनिया का दिल भी जीत लिया। टीम और उसके फैंस ने फीफा के मंच पर दुनिया को सफाई का पाठ पढ़ाया। बुधवार को चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी पर जीत के बाद एक ओर जापानी खिलाड़ियों ने टीम रूम (लॉकर रूम) क्लीन किया। तो दूसरी ओर जापानी फैंस ने जाते-जाते स्टेडियम की सफाई की।

ऐसे में दुनिया भर में फुटबॉल संचालित करने वाली संस्था FIFA ने बुधवार रात एक फोटो और वीडियो पोस्ट किया। फोटो में जापान का टीम रूम बिल्कुल नीट एंड क्लीन दिख रहा है। वहीं, वीडियो में जापानी फैंस मुकाबले के बाद स्टेडियम साफ करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में जपानियों की जमकर तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *