उत्तराखंड के चमोली में 12 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के चमोली में 12 यात्रियों की मौत

उत्‍तराखंड के चमोली में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे एक SUV करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। SUV में 21 लोग सवार थे। 2-3 लोग छत पर बैठे थे। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। SUV उत्तराखंड के ही जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव की ओर जा रही थी।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश द‍िए हैं।

पहाड़ी पर चढ़ते हुए ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ा
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू कर दिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि पल्ला गांव के पास SUV पहाड़ी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और SUV खाई में जा गिरी। जहां हादसा हुआ, वहां बरसाती नाला है जिसकी वजह से सड़क कच्ची और पथरीली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *