प्रियंका के करीबी ने दिए CM बदलने के संकेत

प्रियंका के करीबी ने दिए CM बदलने के संकेत

प्रियंका गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों-इशारों में राजस्थान में जल्द CM बदलने का दावा किया है। उन्होंने कहा- राजस्थान को लेकर कांग्रेस हाईकमान बहुत जल्द बड़ा फैसला करने वाला है। फैसला लिखा जा चुका है, सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। कांग्रेस का हर MLA हाईकमान के फैसले के साथ खड़ा है।

आचार्य प्रमोद शनिवार सुबह 10.45 बजे स्पीकर सीपी जोशी से मिलने उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचे। दोनों ने करीब दो घंटे तक चर्चा की। जोशी से मिलने के बाद आचार्य प्रमोद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के फैसले को हर विधायक मानेगा। उसमें सचिन पायलट, अशोक गहलोत, सीपी जोशी भी हैं। विधायक तो सब हैं।

खड़गे की मौजूदगी में तय हुआ
यहां जो कुछ हुआ वह मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुआ। यहां ऑब्जर्वर आए थे। खड़गे के साथ अजय माकन भी थे। यहां पर जो कुछ हुआ। उसमें किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को सब कुछ पता है। कांग्रेस नेतृत्व जो भी फैसला लेगा वह सब परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लेगा और जल्दी लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *