पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF निवेश के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जानी वाली स्कीम्स में से एक है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि 15 साल बाद आपको अपना पैसा निकालकर खाता बंद करना पडे़। अगर आप चाहें तो इसे आगे बढ़ा सकते हैं। आप इसे 5-5 साल में अनिश्चित काल के लिए बढ़ा सकते हैं। 15 साल बाद आप अपना अकाउंट दो तरह से आगे बढ़ा सकते हैं।
पहला तरीका: फ्रेश डिपॉजिट से अकाउंट को बढ़ा सकते हैं
अगर खाते के मैच्योर के बाद आप अपना अकाउंट 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। PPF अकाउंट बढ़ाने के लिए आपको साल भर के भीतर फॉर्म जमा करना होगा। इसके लिए मैच्योरिटी पूरा होने के एक साल पहले ही अर्जी देनी होगी। इन 5 सालों के दौरान जरूरत पड़ने पर आप पैसा निकाल भी सकते हैं।
दूसरा तरीका : बिना फ्रेश डिपॉजिट के अकाउंट को आगे बढ़ाना
PPF अकाउंट मैच्योर होने के बाद भी एक्टिव रहता है। अगर आप ऊपर वाला ऑप्शन नहीं चुनते हैं तो अपने आप आपकी PPF मैच्योरिटी तारीख 5 सालों के लिए बढ़ जाती है। इसमें किसी पेपरवर्क की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें आपको किसी तरह का योगदान करने की जरूरत भी नहीं रहेगी और आपको ब्याज मिलता रहता है। दोनों ही तरीकों में आप कितने भी सालों के लिए निवेश कर सकते हैं।