हिमाचल विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के चार दिन बाद कांग्रेस पार्टी ने 46 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इधर, सूची जारी होते ही बगावत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुल्लू की बंजार सीट से टिकट के दावेदार आदित्य विक्रम सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
किन्नौर के मौजूदा विधायक जगत सिंह नेगी का नाम पहली लिस्ट में नहीं है। चंबा की भरमौर सीट से टिकट का ऐलान नहीं किया गया। युवा कांग्रेस और कुछ पूर्व विधायकों के विरोध के बाद पार्टी कई टिकटों पर पुनर्विचार कर रही है।
बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। राज्य की कुल 68 सीटों पर सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।
दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। विजयादशमी के मौके पर बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाने के लिए हुए एक कार्यक्रम में उन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप लगे हैं। विवाद बढ़ने पर उन्हें पद छोड़ना पड़ा।