Google Analytics Meta Pixel
शिक्षक भर्ती घोटाले का मास्टर माइंड TMC विधायक

शिक्षक भर्ती घोटाले का मास्टर माइंड TMC विधायक

शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के MLA माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार करने के बाद जांच एजेंसी ED ने बड़ा दावा किया है। ED ने कहा- माणिक के बोर्ड अध्यक्ष रहते 58 हजार नियुक्तियां हुई, जिनमें पैसे लिए गए। जांच एजेंसी ने दावा किया कि माणिक के मोबाइल में DD और RK नाम से दो नंबर मिले हैं, जिनकी फर्जीवाड़े में संलिप्तता है।

ED ने बैंकशाल कोर्ट में कहा- हमें इन दो नंबरों की जांच करनी है। शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड माणिक ही है। माणिक ने पार्थ समेत कई नेताओं के कहने पर फर्जी तरीके से लोगों को नौकरी दी। अभ्यर्थियों ने माणिक के परिवार में भी पैसे ट्रांसफर किए हैं, इसलिए जांच का दायरा धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

2011 में बने थे प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष
बंगाल में तृणमूल सरकार आने के बाद माणिक भट्टाचार्य को 2011 में प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। जून 2022 में शिक्षक भर्ती घोटाला सामने आने के बाद उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट ने पद से हटाने का निर्देश दिया था। मामले की जांच हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *