Google Analytics Meta Pixel
अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर देर रात बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके घर जलसा के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ऐसे में आधी रात को बिग बी जलसा के बाहर आ गए और फैंस से मुलाकात की। अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बिग बी ब्लू चेक जैकेट और टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर बिग बी के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी दिखीं। बिग बी को यूं देख फैंस खुशी से चीख पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *