रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया में एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। रूस ने 10 अक्टूबर सुबह करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल अटैक किया। जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने इसकी जानकारी दी है। यह 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरा हमला है। इससे पहले 9 अक्टूबर को जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, जापोरिजिया शहर में रूस के अटैक की वजह से पिछले एक सप्ताह में 43 लोग मारे जा चुके है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में हमला
इस हमले के कुछ देर बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बम ब्लास्ट हुआ है। इसकी जानकारी कीव के मेयर विटाली क्लिक्को ने दी। हालांकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।