पुष्पा 2 में अर्जुन कपूर आ सकते हैं नजर:पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते दिखेंगे,

पुष्पा 2 में अर्जुन कपूर आ सकते हैं नजर:पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते दिखेंगे,

पुष्पा के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 को बॉलीवुड टच देने के लिए मेकर्स अर्जुन कपूर को फिल्म में कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। मेकर्स इसे ‘पुष्पा: द राइज’ से कई ज्यादा बढ़ा बनाना चाहते हैं और बॉलीवुड इडंस्ट्री की ऑडियंस को भी अपने साथ जोड़ना चाहते हैं।

अर्जुन ने नहीं किया है इस खबर को कंफर्म

हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इस किरदार का शेड नेगेटिव होगा या नहीं। अगर इस फिल्म में अर्जुन कपूर नजर आए, तो ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। इस बीच बॉलीवुड में अर्जुन की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ भी ऑडियंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी। ऐसे में अगर अर्जुन ‘पुष्पा’ में काम करते हैं, तो ये उनके करियर के लिए बहुत अच्छा होगा। अभी तक अर्जुन की तरफ से इस पर किसी भी तरह का ऑफिशीयल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

साई पल्लवी नहीं होंगी ‘पुष्पा: द रूल’ का हिस्सा

हाल ही में खबरें आई थीं कि साई पल्लवी ‘पुष्पा: द रूल’ का हिस्सा होंगी। लेकिन पुष्पा के प्रोड्यूसर रविशंकर ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान इस खबर से इंकार करते हुए कहा था कि ये खबरें फेक हैं। साई पल्लवी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *