Google Analytics Meta Pixel
एक बार फिर वेब सीरीज में दिखेंगी सुष्मिता सेन:OTT प्लेटफॉर्म पर निभाएंगी ट्रांसजेंडर का रोल

एक बार फिर वेब सीरीज में दिखेंगी सुष्मिता सेन:OTT प्लेटफॉर्म पर निभाएंगी ट्रांसजेंडर का रोल

आर्या की सक्सेस के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार हैं। सुष्मिता ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगी, जिसे मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव डायरेक्ट कर रहे हैं।

गौरी सावंत के रोल में नजर आएंगी सुष्मिता
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुष्मिता की यह वेबसीरीज फेमस ट्रांस एक्टिविस्ट गौरी सावंत की बायोग्राफी पर आधारित है। सिरीज में कुल 6 एपिसोड होंगे, जिसमें गौरी की लाइफ के अलग-अलग फेज दिखाए जाएंगे। वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर किस तरह गौरी सावंत भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनीं।

गौरी का किरदार निभाने के लिए एक्साइटेड हैं सुष्मिता
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता इस रोल को करने के काफी एक्साइटेड हैं। वो अपने आर्या के किरदार से बाहर आकर कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहती हैं। आर्या में सुष्मिता की एक्टिंग को बहुत एप्रिशिएट किया गया था, ऐसे में एक बार फिर सुष्मिता नए किरदार के साथ पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज आम ट्रांसजेंडर की कहानी से बिल्कुल अलग है। यह गौरी और उनकी एडॉप्ट की हुई बेटी की कहानी है, जिसके लिए उन्हें समाज से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। उम्मीद की जा रही हैं कि सुष्मिता नवंबर तक वेब सीरीज की शूटिंग कंप्लीट कर ली है।
वर्कफ्रंट की बात करें सुष्मिता इस अनटाइटल वेब सीरीज की शूटिंग पूरी करने के बाद, आर्या सीजन 3 की शूटिंग पर लग जाएंगी। इसके अलावा आने वाले समय में फिल्म बंगला नंबर 84 में भी नजर आएंगी, जिसे मानसी बागला ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *