Google Analytics Meta Pixel
फ्लोरिडा में इयान तूफान से तबाही, 2 की मौत:250KMPH की रफ्तार से चली हवाएं

फ्लोरिडा में इयान तूफान से तबाही, 2 की मौत:250KMPH की रफ्तार से चली हवाएं

अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान इयान ने भारी तबाही मचाई है। इससे फोर्ट मायर्स शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली और बारिश हुई। खतरे को देखते हुए 8.5 लाख घरों की इलैक्ट्रिसिटी सप्लाई रोक दी गई। करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए। इसी बीच रिपोर्टिंग कर रहा एक रिपोर्टर लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। तूफान से हालात इतने भयानक हो गए हैं कि सड़कों पर शार्क भी देखी गई।

सोशल मीडिया पर तूफान से जुड़े कई वीडियो सामने आए। एक वीडियो में जिम कैंटोर नाम का रिपोर्टर फोर्ट मायर्स शहर में बने हालत की रिपोर्टिंग कर रहा था। इसी बीच हवा तेज हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम ने अपना संतुलन खो दिया। वो लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा- मैं खड़ा नहीं हो पा रहा हूं। हवा बहुत तेज है। उन्हें कुछ पल एक पोल को पकड़कर खड़े देखा गया। 

नाव में सवार 23 प्रवासी लापता
नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान फ्लोरिडा के साउथ वेस्ट कोस्ट पर टकराया। तटीय इलाकों में 2 से 7 मीटर ऊंची लहरें उठीं। स्टौक आइलैंड के पास तेज लहरों में एक नाव डूब गई। 23 लोगों के लापता हो गए। नाव में क्यूबा के प्रवासी सवार थे। सूचना मिलते ही अमेरिकी कोस्ट गार्ड लापता लोगों की तलाश में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *