इंडिया का आईटी हब बेंगलुरु हाई ट्रैफिक के मामले में दुनिया के टॉप शहरों में शुमार है। ऐसे में एयर मोबिलिटी कंपनी ‘ब्लेड इंडिया’ ने शहर में 2 हेलीकॉप्टर फ्लाइट्स लॉन्च की हैं। जो एयरपोर्ट से HAL तक ट्रैवल कराएगी। 12 मिनट की इस हेलीकॉप्टर राइड का किराया 3250 रुपए रखा गया है।
क्या रहेगा फ्लाइट का टाइम?
हेलीकॉप्टर बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से HAL तक सोमवार से शुक्रवार तक उड़ान भरेगा। हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजे एयरपोर्ट से HAL छोड़ेगा। फिर 4.15 बजे HAL से एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा।
कैब से लगते हैं 2 घंटे
बेंगलुरु के हेवी ट्रैफिक में एयरपोर्ट से HAL तक आने में कैब वालों को 2 घंटे से भी ज्यादा समय लगता है। हालांकि, उनका किराया 1300 रुपए रहता है। बेंगलुरु की ज्यादातर फेमस लोकेशन इंदिरानगर, कोरामंगलवा और बाकी आईटी पार्क भी HAL के पास ही हैं।