छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण एलान करते हुए कहा है कि, प्रदेश की सरकार ध्यान रखेगी कि स्कूल- कॉलेजों, सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं, बच्चियों के साथ किसी भी तरह की कोई ज्यादती न हो। इसके लिए प्रदेश की सरकार हमर बेटी हमर मान अभियान शुरू करने जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इस अभियान के लिए हमर बेटी हम मान हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसमें महिलाएं बच्चियां अपने साथ होने वाली समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी। इन शिकायतों का निराकरण करने के लिए एक अलग टीम होगी जो इसे प्राथमिकता देगी।
लेडी ऑफिसर पहुंचेंगी स्कूल-कॉलेज
हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत राज्य के गर्ल्स स्कूल और कॉलेज में राज्य पुलिस की महिला अधिकारी और कर्मचारी जाएंगी। महिला पुलिस के अफसर बच्चियों से स्कूल कॉलेजों में मुलाकात करेंगी। उन्हें कानूनी अधिकार गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम के बचाव और उनके अधिकारों पर जानकारियां देंगी।